मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर और दुर्ग जिले के कार्यक्... - CG Sandesh

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर और दुर्ग जिले के कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर और दुर्ग जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार पूर्वान्ह 11 बजे जशपुर जिले के ग्राम बगिया से कार द्वारा रवाना होकर कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम कण्डोरा पहुंचेंगे और वहां ’मातृ पितृ पूजन’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री साय ग्राम कण्डोरा से 12.30 बजे कार द्वारा रवाना होकर 12.40 बजे ग्राम लोधमा पहुंचेंगे और वहां ’श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह’ के कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1.40 बजे कार द्वारा ग्राम बगिया आएंगे और वहां से 2.15 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर अपरान्ह 3.30 बजे दुर्ग पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दुर्ग में 3.40 बजे कंचना धुरवा देवालय सिविल लाईन में आयोजित मंत्री एवं विधायकों के सम्मान समारोह तथा शहीद वीर नारायण सिंह बलिदान दिवस समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय दुर्ग से शाम 4.50 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 5.10 बजे रायपुर लौट आएंगे।





भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें