मंत्री बृजमोहन ने इस महाविद्यालय में स्मार्ट क्लास और निर्मा... - CG Sandesh

मंत्री बृजमोहन ने इस महाविद्यालय में स्मार्ट क्लास और निर्माण कार्यों के लिए किया एक करोड़ का ऐलान

रायपुर। उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल राजधानी रायपुर के गोबिंदराम शदाणी शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय के प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज का युग टेक्नालॉजी का युग है। समय के साथ-साथ टेक्नालॉजी भी बदल रही है, अब आईटी के बाद एआई का युग आ गया है। शिक्षा में टेक्नालॉजी का इस्तेमाल कर हम विश्व स्तरीय शिक्षा हासिल कर सकते हैं।




कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री अग्रवाल ने कहा कि पहले लोग बेटियों की शिक्षा दिलाने में आनाकानी करते थे। लेकिन आज बेटियों ने शिक्षा, खेल के साथ अन्य सभी क्षेत्रों में भी अपना मुकाम हासिल कर सबको यह बता दिया है कि वे किसी से कम नहीं हैं। उन्होंने कहा जब एक बेटी पढ़ती है, तो वह न केवल अपने लिए, बल्कि अपने पूरे परिवार और समाज के लिए बेहतर भविष्य का निर्माण करती है।

शिक्षा मंत्री ने कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय में स्मार्ट क्लास के निर्माण के लिए 25 लाख रुपए और कमरों के निर्माण के लिए 75 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरुस्कृत किया। इस मौके पर छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें