झाड़ियों में लेजाकर चार दिनों तक नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करत... - CG Sandesh

झाड़ियों में लेजाकर चार दिनों तक नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करता रहा सौतेला पिता, माँ ने दर्ज कराया केस

खरगौन।मध्यप्रदेश के खरगौन जिले के बड़वाह में एक सौतेले पिता ने दरिंदगी की सारी हद पार कर दी। पिता ने अपनी 13 साल की बेटी को एकांत में ले जाकर, धमकाकर 3, 4 दिन से लगातार दुष्कर्म कर रहा था। पिता के कुकर्म जब स्थानीय लोगों ने देखा तो उसकी सच्चाई पीड़िता की माँ को बताई । उसने शनिवार को बड़वाह थाने पहुंचकर अपनी नाबालिग बेटी के साथ हुई हैवानियत की शिकायत दर्ज कराई।


वहीं, इस पूरी घटना के बारे में बड़वाह थाना प्रभारी प्रीतम सिंह ठाकुर ने बताया कि आरोपी पिता मूल रूप से खंडवा जिले के अंतर्गत पुनासा तहसील क्षेत्र में रहने वाला है। हालांकि, वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ करीब दो महीने से बड़वाह क्षेत्र में रह रहा था। जहां उसका पूरा परिवार मजदूरी का कार्य कर रहा था। थाना प्रभारी ठाकुर के अनुसार, आरोपी की नियत शुरू से ही अपनी बेटी पर खराब थी। पिछले दिनों जब उसकी मां काम पर जाती, तब वह मौके का फायदा उठाकर अपनी नाबालिग बेटी को डरा-धमकाकर उससे लगातार चार दिनों से दुष्कर्म कर रहा था। आरोपी नाबालिग को उसकी मां को मार देने की धमकी देता, जिससे डरकर नाबालिग अपने साथ हो रहे इस अपराध को सहती रही।

झाड़ियों में लेजाकर बुझाता था हवस

ठाकुर ने बताया कि दुष्कृत्य करने के लिए आरोपी अपनी बेटी को नदी-नाले के किनारे या झाड़ियों में लेकर जाता था। लेकिन ऐसा करते हुए उसे किसी परिचित ने देख लिया और उसकी मां को पूरी बात बता दी, जिसके बाद मां के पूछने पर बेटी ने डरकर पहले तो मना किया, लेकिन बाद में रोते-रोते पिता की सारी करतूत बताई।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

घटना की जानकारी लगते ही पीड़िता की मां अपनी बेटी को साथ लेकर बड़वाह पुलिस थाने पहुंची। जहां उसने अपने पति के खिलाफ बेटी के साथ दुष्कृत्य करने की शिकायत दर्ज कराई। इधर, पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि करीब दस साल पहले उसका पति उसे छोड़कर चला गया था, जिसके बाद से ही उसने आरोपी से दूसरी शादी की थी और तब से ही वह आरोपी के साथ रह रही थी। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें