CG NEWS: जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव संपन्न, अधिवक्ता हितेंद्... - CG Sandesh

CG NEWS: जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव संपन्न, अधिवक्ता हितेंद्र तिवारी बने जिला अधिवक्ता संघ के नए अध्यक्ष

रायपुर। अधिवक्ता संघ के चुनाव में कांटे की टक्कर के बीच परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता हिरेन तिवारी अध्यक्ष और अरुण मिश्रा सचिव निर्वाचित हुए हैं।  हीरेन तिवारी ने अपने प्रतिद्वंदी दिनेश देवांगन को 18 मतों से पराजित किया है।

 


 बता दें कि  वहीं वरिष्ठ अधिवक्ता किशोर ताम्रकार और रितु बुंदेला ज़िला अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष, श्रीकांत मिश्रा कोषाध्यक्ष, परसराम कश्यप क्रीड़ा सचिव और भजन जांगड़े ने ग्रंथालय सचिव के पद पर परचम लहराया है। इस बार 56 अधिवक्ता प्रत्याशी विभिन्न पदों के लिए चुनावी मैदान पर उतरे थे।

बता दें कि इस बार नए चेहरे के साथ ही वरिष्ठ और संघ के अलग-अलग पदों पर रह चुके अधिवक्ता भी चुनाव मैदान में उतरे थे, ऐसे में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव समेत अन्य पदों पर कांटे की टक्कर होने से मुकाबला काफी रोचक रहा।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें