OYO होटल में 12 साल की बच्ची का रेप, आरोपी गिरफ्तार… - CG Sandesh

OYO होटल में 12 साल की बच्ची का रेप, आरोपी गिरफ्तार…

 भिलाई: दुर्ग जिले के भिलाई में 6वीं में पढ़ने वाली 12 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी नरेंद्र अग्रवाल ने जान-पहचान का फायदा उठाकर बच्ची को अपने साथ ले गया और फिर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, दुर्ग जिले के चिखली का रहने वाला नरेंद्र अग्रवाल (36) शनिवार शाम को बाइक से भिलाई पहुंचा था। यहां वो 6वीं में पढ़ने वाली छात्रा से मिला। जान-पहचान का फायदा उठाकर वो उसे घुमाने के बहाने उसे जेवरा सिरसा के सुनसान इलाके में ले गया और फिर रेप किया।रेप से नाबालिग की हालत खराब हो गई और उसे बहुत ज्यादा ब्लीडिंग होने लगी। इससे वो डर गया और लड़की को सुपेला थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में छोड़कर भाग गया।लड़की जैसे-तैसे अपने घर पहुंची, जहां हैवी ब्लीडिंग देख उसके घरवालों के होश उड़ गए। बच्ची ने पूरी बात अपने परिजनों को बताई। इसके बाद वे लोग सुपेला थाने पहुंचे। पुलिस ने लड़की से पूछताछ की। लड़की ने पहले तो पुलिस को बताया कि उसे कार में बंदूक की नोक पर किडनैप किया गया और उसके बाद ओयो होटल में रेप हुआ।


लेकिन जांच में ओयो होटल और कार से किडनैपिंग की बात गलत निकली। सुपेला और मोहन नगर पुलिस ने मिलकर मामले की जांच शुरू की और 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार किया। लड़की शनिवार रात जब खून से लथपथ सुपेला थाने पहुंची और बताया कि उसे किडनैप कर उसका रेप हुआ है, तो पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस ने नाबालिग की मेडिकल जांच करवाई। इसके बाद पुलिस उसे लेकर उस जगह पर गई, जहां से उसे किडनैप किया गया था। वहां किडनैपिंग के कोई सबूत नहीं मिले।

इसके बाद लड़की ने कहा कि उसे ओयो होटल ले जाया गया था। पुलिस ओयो होटल पहुंची, तो पता चला कि लड़के ने रूम के लिए फोन किया था, लेकिन उन्होंने रूम नहीं दिया गया। वहां से पुलिस ने लड़के का नंबर लिया। आरोपी का लोकेशन ट्रेस करके उसे गिरफ्तार किया गया। तब जाकर पता चला कि लड़की को किडनैप नहीं किया गया, बल्कि लड़का उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था।आरोपी नरेंद्र अग्रवाल दुर्ग जिले के चिखली क्षेत्र का रहने वाला है। वो हमाली का काम करता है और शादीशुदा है। मोहन नगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें