महादेव सट्टा एप के आरोपी सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के खिलाफ... - CG Sandesh

महादेव सट्टा एप के आरोपी सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया वारंट, दोनों पर घोषित है इनाम

 भिलाई। छत्तीसगढ़ के सबसे चर्चित ऑनलाइन सट्टा एप महादेव बुक के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के खिलाफ अब न्यायालय ने भी स्थायी वारंट जारी कर दिया है। दोनों आरोपित का जब भी कोई पुख्ता सुराग मिलता है, तब उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा ही जाएगा। स्थायी वारंट जारी होने के बाद ये दोनों आरोपित अब पुलिस के लिए मोस्ट वांटेड हो गए हैं।


बता दें कि दुर्ग रेंज के आइजी राम गोपाल गर्ग और एसपी जितेंद्र शुक्ला ने आरोपित सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल पर इनाम घोषित किया है। आइजी ने 25 हजार और एसपी 10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।

इसके बाद अब पुलिस ने इनकी पतासाजी के लिए अपनी कार्रवाई शुरू की है। आम चर्चाओं में दोनों आरोपितों के दुबई में होने की जानकारी मिली है, लेकिन इनके बारे में अधिकृत रूप से कोई भी जानकारी पुलिस के पास नहीं है। लिहाजा अब पुलिस अधिकारियों ने इन आरोपितों के बारे में पुख्ता जानकारी देने वालों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें