प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों... - CG Sandesh

प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में बारिश शुरू

रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई है। साथ ही सर्द हवाओं ठंड बढ़ गई है। वहीं कुछ इलाक़ों में बुंदा बंदी की भी खबरें हैं। पत्थलगांव में देर रात से रुक रुककर बारिश हो रही है। जिसकी वजह से यहां के तापमान में गिरावट आई है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मध्य और उत्तर भारत के कई राज्यों में 13 फरवरी तक अत्यधिक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी का आधिकारिक बयान में कहा कि 13 फरवरी तक मध्य भारत में संभावित बारिश और तूफान की गतिविधि का संकेत देता है।



आपको बता दें कि बीते रविवार को प्रदेश में दोपहर तक गर्मी थी। लेकिन शाम होते ही अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। राजधानी रायपुर में ठंडी हवाएँ चलने लगी, वहीं कुछ इलाक़ों में बुंदा बंदी की भी खबरें हैं। भाटापारा में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे। बेमौसम बारिश और ओले से फसल भी ख़राब हुए हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें