मप्रः हरदा पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में छठवां आरोपित गिर... - CG Sandesh

मप्रः हरदा पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में छठवां आरोपित गिरफ्तार

हरदा (Harda)। जिला मुख्यालय हरदा (Harda) के नजदीकी ग्राम बैरागढ़ (Village Bairagarh) में मगरधा रोड पर स्थित फटाखा फैक्ट्री में गत दिनों हुए विस्फोट (firecracker factory explosion) के मामले में रविवार को छठवें आरोपित अभिषेक अग्रवाल (Sixth accused Abhishek Aggarwal) निवासी खातेगांव जिला देवास की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने बताया कि चार आरोपित पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुके थे, जबकि पांचवें आरोपित को शनिवार को और छठवें आरोपित को रविवार को गिरफ्तार किया गया है।



पुलिस अधीक्षक चौकसे ने बताया कि राजेश फायर बर्क्स जो कि पुरानी सब्जी मण्डी हरदा निवासी राजू उर्फ राजेश अग्रवाल एवं सोमेश अग्रवाल द्वारा संचालित थी। मंगलवार को राजेश फायर बर्क्स फैक्ट्री में विस्फोट हो गया था, यह सूचना प्राप्त होने पर तत्काल उपलब्ध पुलिस बल के जरिये दूरभाष से कंट्रोल रूम हरदा को सूचना दी गई। जिस पर से थाना सिविल लाईन हरदा में अपराध क्रमांक 42/2रा-304,308,34 भादवि व धारा 3 विस्फोटक अधिनियम का प्रकरण का कायम कर विवेचना में लिया गया।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें