मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने की सौजन्य मुलाकात
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने सौजन्य मुलाकात की। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री साय ने केंद्रीय मंत्री पटेल को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय राज्यमंत्री को हाल ही में पेश हुए छत्तीसगढ़ के वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया कि प्रदेश में उद्योगों के विकास के अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए राज्य सरकार विशेष पहल कर रही है और इसके लिए बजट में आवश्यक प्रावधान किए गए है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने केंद्र सरकार द्वारा वाणिज्य एवं उद्योग के क्षेत्र में संचालित योजनाओं के संबंध में जानकारी साझा की।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें