बसना : बाइक की ठोकर से सायकल सवार की मौत - CG Sandesh

बसना : बाइक की ठोकर से सायकल सवार की मौत

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम भुकेल के पास बाइक की ठोकर से सायकल सवार की मौत हो गई. पुलिस ने बताया की घटना 23 जनवरी की है. पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई थी. जांच के बाद आरोपी बाइक चालक के खिलाफ 11 फ़रवरी को केस दर्ज किया गया है.

मर्ग जांच में पाया गया कि रूपधर सहिस अपने गाँव जगत से अपने सायकल से निजी काम से ग्राम भूकेल गया था. भूकेल में निजी काम कर अपने सायकल को चलाते वापस अपने घर ग्राम जगत जा रहा था. इसी दौरान ग्राम भूकेल के पास NH-53 रोड़ पर सरायपाली से बसना की ओर जा रही वाहन बिना नम्बर मोटर सायकल पल्सर के चालक ने अपने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर रूपधर सहिस को पीछे से ठोकर मार दी. 

हादसे में उसे गंभीर चोटे आई मौके पर उपस्थित लोग उसे एम्बुलेंस से सीएचसी बसना लेकर गए, जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. सम्पूर्ण जांच के बाद पुलिस ने आरोपी मोटर सायकल चालक के खिलाफ भादवि की धारा 304 ए के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें