तेज रफ्तार कार ने युवक को रौंदा, मौके पर मौत, आरोपी फरार - CG Sandesh

तेज रफ्तार कार ने युवक को रौंदा, मौके पर मौत, आरोपी फरार

रायपुर। राजधानी के मरीन ड्राइव में एक तेज रफ्तार कार ने युवक को रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। आरोपी कार चालक फरार हो गया है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

 


जानकारी के अनुसार, मरीन ड्राइव में मृतक कारोबारी अपनी कार खड़ी कर सड़क क्रास कर रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उसे चपेट में ले लिया। दर्दनाक सड़क हादसे में युवा ट्रेवल्स कारोबारी ईश्वर पिल्ले की मौके पर ही मौत हो गई। तेलीबांधा थाना पुलिस मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस पंचनामा कार्रवाई कर जांच में जुट गई है। वहीं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार की तलाश कर रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें