लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे टीएस सिंहदेव, बोले- उस स्थिति में ... - CG Sandesh

लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे टीएस सिंहदेव, बोले- उस स्थिति में नहीं कि लड़ सकूं

रायपुर। देश में लोकसभा चुनाव को कुछ ही महीने रह गए है ऐसे में सभी राजनेतिक पार्टियां अपनी तैयारियों में जुट गई है। वहीं देश के नेताओं ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इसी बीच छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने की बात कही है। सिंहदेव ने साफ कहा कि वह लोकसभा चुनाव लड़ने के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने इसके पीछे की वजह पारिवारिक सदस्य की सेहत बताते हुए यह कहा है कि मैं उस स्थिति में नहीं हूं कि चुनाव लड़ सकूं।

पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि मैं उस स्थिति में ही नहीं हूं कि चुनाव लड़ सकूं। अभी मीटिंग भी हुई थी, वहां बात भी आई थी। कई लोग कह रहे हैं कि आप सरगुजा से लड़ेंगे क्या। तो सरगुजा तो पहले से ही आरक्षित सीट है। कई सीट जैसे कि कोरबा और बिलासपुर को लेकर चर्चाएं हो रही थीं। सिंहदेव ने साफ कहा कि वह पहले भी चुनाव लड़ने के पक्ष में नहीं थे और अब भी नहीं हैं।


लोकसभा की तैयारियों को लेकर बोले सिंहदेव

लोकसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी हुई है। हमारी स्थिति आधी से ज्यादा सीटों पर पहले से अच्छी है। लोकसभा चुनाव में हमारी कोशिश होगी कि हम ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतकर लाएं‌। बस्तर और कोरबा की सीट हम पिछली लोकसभा चुनाव में भी जीत चुके हैं। बाबा ने कहा कि हम कांकेर में पिछली बार 5000 वोट‌ से हारे थे। लेकिन इस बार हमारी स्थिति पहले से बेहतर है। इसके अलावा उन्होंने राजनांदगांव लोकसभा सीट की बात करते हुए कहा यहां हमारे पास 8 में से 5 विधानसभा सीटें है, हम यहां भी मजबूती के साथ खड़े हुए हैं।‌ जांजगीर-चंपा का जिक्र करते हुए सिंहदेव ने बताया‌ कि हमारे पास यहां सभी 8 सीटें है। इसके अलावा हम महासमुंद में संभावनाएं लेकर चल रहे हैं।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीटें है, जहां जितने के लिए सभी पार्टी रणनीति तैयार कर रहे है। प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों पर कौंन से चेहरे चुनाव लड़ेंगे इस पर सभी की निगाहें बनी हुई हैं। भाजपा और कांग्रेस कुछ दिनों में उम्मीदवारों की भी लिस्ट जारी कर देंगे। ऐसे में कांग्रेस के दिग्गज नेता टीएस सिंहदेव ने लोकसभा चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। वहीं दूसरी ओर संसाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इन दिनों छत्तीसगढ़ में है। इस दौरान वे प्रदेश के कई जिलों में रैली और आमसभा कर रहे है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें