आस्था स्पेशल ट्रेन पर पथराव, रामलला के दर्शन को जा रहे थे श्... - CG Sandesh

आस्था स्पेशल ट्रेन पर पथराव, रामलला के दर्शन को जा रहे थे श्रद्धालु, महाराष्ट्र में हुई वारदात

मुंबई। सूरत से अयोध्या जा रही आस्था स्पेशल ट्रेन पर अराजक तत्वों ने पथराव किया है। ट्रेन पर पथराव महाराष्ट्र के नंदुरबार में हुआ है। राहत की खबर यह है कि, इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


जानकारी के अनुसार, आस्था स्पेशल ट्रेन गुजरात के सूरत से रामभक्तों को लेकर निकली थी। केंद्रीय मंत्री दर्शना जरदोश ने रविवार को आस्था स्पेशल ट्रेन (09053)  को हरी झंडी दिखाई थी। ट्रेन जब महाराष्ट्र के नंदुरबार में थी, तभी कुछ लोगों ने पथराव किया। हालांकि इसमें किसी को भी चोट नहीं आई है।

नंदुरबार के डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस संजय महाजन ने कहा, ''आस्था स्पेशल ट्रेन पर 10 बजकर 45 मिनट पर पथराव हुआ था। इसके तुरंत बाद यात्रियों ने खिड़की बंद कर दी, लेकिन कुछ पत्थर कोच में आ गए।'' उन्होंने बताया कि मामले की जांच नंदुरबार रेलवे स्टेशन पुलिस ने शुरू कर दी है। आपको बता दें कि, रामभक्तों को अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए भारतीय रेलवे 'आस्था विशेष ट्रेनें' चला रहा है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें