विधानसभा में आज: मुख्यमंत्री सहित ये मंत्री देंगे सवालों का ... - CG Sandesh

विधानसभा में आज: मुख्यमंत्री सहित ये मंत्री देंगे सवालों का जवाब, कानून-व्यवस्था का मुद्दा गूंजेगा सदन में

 रायपुर। विधानसभा में आज मुख्यमंत्री अपने विभागों के सवाल का जवाब देंगे। वहीं, महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और खाद्य मंत्री दयालदास बघेल सवालों का सामना करेंगे। लक्ष्मी राजवाड़े पहली बार सदन में सवालों का जवाब देगी। आज प्रश्नकाल में आंगनबाड़ी केंद्रों में गड़बड़ी, कुपोषण अभियान सहित भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सदन गरमा सकता है। वहीं खाद्य विभाग की गड़बड़ी का मुद्दा भी आज सदन में गूंज सकता है। धान के अवैध भंडारण और परिवहन को लेकर भी सदन में सवाल जवाब होगा।



विधानसभा में मंगलवार को दो ध्यानाकर्षण प्रस्तुत होंगे। एक तरफ जहां कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष सदन में सत्ता पक्ष को घेरेगा। तो वहीं, भाजपा विधायक गोमती साय ग्राम दुलदुला में नदी में उच्च स्तरीय पुलिया निर्माण कार्य रोके जाने से हो रही परेशानी की ओर डिप्टी सीएम लोक निर्माण मंत्री अरुण साव का ध्यान आकर्षित करेगी। कांग्रेस विधायक कुंवर सिंह निषाद प्रदेश में लगातार बढ़ रही अपराधी घटनाओं को लेकर उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा का ध्यान आकर्षित करेंगे।

वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव छत्तीसगढ़ मोटरयान कराधान अधिनियम सदन के पटल पर रखेंगे। जबकि, ओपी चौधरी वित्त मंत्री नियंत्रक महालेखाकार से प्राप्त विनियोग लेखा छत्तीसगढ़ विधानसभा के पटल पर रखेंगे



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें