CG Assembly Breaking : बजट सत्र का 7वां दिन, वित्तमंत्री ओपी... - CG Sandesh

CG Assembly Breaking : बजट सत्र का 7वां दिन, वित्तमंत्री ओपी चौधरी आज पेश करेंगे कैग रिपोर्ट…

रायपुर। आज मंगलवार 13 फरवरी को छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का 7वां दिन होगा. जानें आज सदन में किन-किन विषयों पर कार्रवाही होगी.
बता दें कि आज प्रश्नकाल में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने विभाग से जुड़े प्रश्नों का उत्तर देंगे. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, वित्तमंत्री ओपी चौधरी पत्रों को पटल पर रखेंगे. 

ध्यानाकर्षण के दौरान विधायक गोमती साय कुनकुरी विधानसभा के ग्राम दुलदुला स्थित श्री नदी में उच्चस्तरीय पुलिया निर्माण कार्य रोके जाने से हो रही परेशानियों की ओर उपमुख्यमंत्री लोक निर्माण का ध्यान आकर्षित करेंगी. वहीं कांग्रेस विधायक कुंवर सिंह निषाद प्रदेश में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं की ओर उपमुख्यमंत्री गृह का ध्यान आकर्षित करेंगे. वित्तीय वर्ष 2024-25 आय व्यय पर सामान्य चर्चा होगी.

 


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें