बसना विकासखंड के छात्रों ने किया शैक्षणिक भ्रमण
बसना : जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा महासमुंद के डीएमसी कमल नारायण चंद्राकर के निर्देशानुसार एवं विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक ललित कुमार देवता व विकासखंड शिक्षा अधिकारी जे आर डहरिया, एबीईओ विनोद शुक्ला, बद्रीविशाल जोल्हे, लोकेश्वर सिंह कंवर के मार्गदर्शन में विखं स्तरीय शैक्षणिक भ्रमण हेतु हरी झंडी दिखाकर शैक्षणिक भ्रमण हेतु रवाना किया गया।
इस भ्रमण में विकासखंड के 100 छात्र -छात्राओं व 8 सहयोगी शिक्षकों ने अटल टिकरिंग लैब का अवलोकन किया, साराडीह कलमा बैराज व गार्डन, चंद्रपुर मंदिर और नाथलदाई मंदिर का भ्रमण व दर्शन किया और पुरातात्विक इतिहास को जाना-देखा। इस शैक्षणिक भ्रमण को सफल बनाने में भ्रमण प्रभारी वारिश कुमार, समन्वयक राजेश साहू, सुरेश प्रधान, सुरेश नंद , शिक्षक भानुमती नायक अटेंडर मंजू टंडन आदि का विशेष योगदान रहा।
अन्य सम्बंधित खबरें