प्रसाद में बेहोशी की दवा मिलाकर 10 लाख की लूट...2 आरोपी गिरफ... - CG Sandesh

प्रसाद में बेहोशी की दवा मिलाकर 10 लाख की लूट...2 आरोपी गिरफ्तार

 जांजगीर-चाम्पा। अकलतरा विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रहे और हाल ही में भाजपा में शामिल इंजीनियर आनंद प्रकाश मिरी ठगी के शिकार हो गए हैं। पूजा-पाठ के लिए पहुंचे 5 लोगों ने आनंद प्रकाश मिरी समेत 3 लोगों को बेहोश कर दिया और 10 लाख रुपये, मोबाइल को लेकर भाग गए हैं। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है और फरार 3 आरोपियों की तलाश की जा रही है।


दरअसल, भाजपा नेता इंजीनियर आनन्द प्रकाश मिरी ने कुछ लोगों को पूजा-पाठ के लिए बुलाया था और वे अकलतरा क्षेत्र के पोड़ीदल्हा की कोसाबाड़ी में गए थे। यहां पूजा-पाठ के बाद भाजपा नेता आनंद प्रकाश मिरी समेत 3 लोगों को प्रसाद खाने को दिया गया। इसके बाद तीनों बेहोश हो गए। फिर बदमाशों ने भाजपा नेता इंजीनियर आनन्द प्रकाश मिरी के पास रखे 10 लाख रुपये, मोबाइल लेकर भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर आईपीसी की 420, 120 ( बी ) के तहत जुर्म दर्ज किया है और 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं मामले में पुलिस द्वारा फरार अन्य 3 आरोपियों की तलाश की जा रही है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें