Paytm को बड़ा झटका…मनी लांड्रिंग मामले में ED ने शुरू की जांच - CG Sandesh

Paytm को बड़ा झटका…मनी लांड्रिंग मामले में ED ने शुरू की जांच

नई दिल्ली। PAYTM पेमेंट बैंक की मुश्किलें बढ़ने वाली है। मनी लांड्रिंग मामले में ED ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि PAYTM ने इन दावों को ख़ारिज कर दिया है। RBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) पर कई तरह की पाबंदियां लगाई थी। आपको बता दें कि, भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक की ज्यादातर सेवाओं को 29 फरवरी के बाद से बंद करने का आदेश दे दिया था। इसके तहत आरबीआई ने पेटीएम की यूनिट पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) को किसी भी कस्टमर अकाउंट, प्रीपेड प्रोडक्ट, वॉलेट और फास्टैग में 29 फरवरी 2024 के बाद डिपॉजिट या टॉप-अप स्वीकार ना करने का निर्देश दिया था।



शेयर में आई गिरावट

PAYTM पेमेंट बैंक पर रिजर्व बैंक की कार्रवाई के बाद शेयर में लगातार गिरावट देखी गई है। पेटीएम के शेयरों में 45 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है। इससे पेटीएम के निवेशकों की संपत्ति में करीब 2.6 बिलियन डॉलर की कमी आई है। दोपहर 1.30 बजे के करीब यह शेयर 9.29 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें