पुलिस मुखबिरी के शक में नक्‍सलियों ने की युवक की हत्‍या, शव ... - CG Sandesh

पुलिस मुखबिरी के शक में नक्‍सलियों ने की युवक की हत्‍या, शव के पास फेंका पर्चा

सुकमा। जिले में नक्सलियों ने आज एक युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। नक्‍सलियों ने युवक की हत्या के बाद गोरखा ग्राम के पास उसके शव को फेंक दिया। नक्‍सलियों ने शव के साथ में एक पर्चा भी छोड़ा। बताया जा रहा है कि पुलिस मुखबिरी के आरोप में युवक की हत्‍या की गई है।



जानकारी के अनुसार दोनापाल नगरपंचायत में कार्यरत कुड़ीयामी जोगा जो पालागुड़ा का रहने वाला है। युवक इलाके में बिजली सुधार का काम करता था। नक्सलियों की कोंटा एरिया कमेटी ने पुलिस मुखबिर के आरोप में उसकी हत्या कर दी और शव के पास मुखबिरी का पर्चा टांग दिया। पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें