क्या लोकसभा चुनाव से है कनेक्शन…राज्यसभा के लिए भाजपा के 6 म... - CG Sandesh

क्या लोकसभा चुनाव से है कनेक्शन…राज्यसभा के लिए भाजपा के 6 मंत्रियों के नाम का ऐलान दोबारा नहीं किया

नई दिल्‍ली /  लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी रणनीति बदलती नजर आ रही है। दरअसल, राज्यसभा के लिए उम्मीदवारों की ताजा सूची से इसके संकेत मिल रहे हैं। पार्टी ने अब तक 6 मंत्रियों और एक मुख्य प्रवक्ता के नाम का ऐलान दोबारा नहीं किया। इससे अटकलें तेज हो गई हैं कि भाजपा अब इन दिग्गज नेताओं को लोकसभा चुनाव के मैदान में उतार सकती है। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।



इन मंत्रियों का नाम अब तक नहीं

भाजपा की तरफ से अब तक केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव, मनसुख मांडविया, पुरुषोत्तम रुपाला और राजीव चंद्रशेखर को बुधवार को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार नहीं बनाया है। दोबारा राज्यसभा का टिकट नहीं पाने वालों में पार्टी के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी का नाम भी शामिल है। भारत निर्वाचन आयोग यानी ECI की तरफ से अब तक चुनाव कार्यक्रम का ऐलान नहीं किया गया है।

अशोक चव्हाण को मिला तोहफा

हाल ही में कांग्रेस छोड़ने वाले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को भी भाजपा ने राज्यसभा भेजने का फैसला किया है। चव्हाण का नांदेड़ जिले में दबदबा माना जाता है। वहीं, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को भी भाजपा ने दोबारा राज्यसभा भेजा है। हालांकि, इस बार उन्हें हिमाचल प्रदेश के बजाए गुजरात से राज्यसभा भेजा जा रहा है।

भाजपा ने अब तक इन नामों का किया ऐलान

नड्डा के अलावा भाजपा ने गुजरात से गोविंदभाई ढोलकिया, मयंकभाई नायक और जसवंतसिंह परमार को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, महाराष्ट्र से चव्हाण के साथ उम्मीदवारों की सूची में मेधा कुलकर्णी, अजीत गोपछड़े का नाम है। मध्य प्रदेश से एल मुरुगन, उमेश नाथ महाराज, माया नारोलिया और बंसीलाल गुर्जर हैं। ओडिशा से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को दोबारा उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा की ओर से राजस्थान से चुन्नीलाल गरासिया, मदन राठौर हैं। बिहार से धर्मशीला गुप्ता, डॉक्टर भीम सिंह, छत्तीसगढ़ से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह, हरियाणा से सुभाष बराला, कर्नाटक से नारायण कष्णासा भांडगे, उत्तर प्रदेश से आरपीएन सिंह, डॉक्टर सुधांशु त्रिवेदी, चौधरी तेजवीर सिंह, साधना सिंह, अमरपाल मौर्य, संगीता बलवंत, नवीन जैन, उत्तराखंड से महेंद्र भट्ट, पश्चिम बंगाल से सामिक भट्टाचार्य को उम्मीदवार बनाया गया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें