बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन हुए चोटिल, गर्लफ्रेंड के रिएक्शन ने ... - CG Sandesh

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन हुए चोटिल, गर्लफ्रेंड के रिएक्शन ने फैन्स का जीता दिल

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की एक इंस्टाग्राम पोस्ट ने उनके फैंस की धकने बढ़ा दी है। पोस्ट वायरल होने के बाद फैन्स व बॉलीवुड सेलिब्रिटी उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे है। दरअसल, एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में ऋतिक बैसाखी के सहारे खड़े नजर आ रहे हैं। बॉलिवुड एक्टर ऋतिक रोशन अपनी फिटनेस और डांस के लिए दुनिया भर में फेमस है। उनके फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते है।



ऋतिक अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी लाइफ अपडेट शेयर करते रहते हैं। लेकिन ऋतिक रोशन ने हाल ही में अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में ऋतिक बैसाखी के सहारे खड़े नजर आ रहे हैं। तस्वीर में ऋतिक बैसाखी के सहारे खड़े नजर आ रहे हैं।

उनके पेट के हिस्से में भी एक बेल्ट लगी हुई है। इस पोस्ट के साथ एक्टर ने लिखा है- गुड आफटरनून, आपमें से कितने लोगों को कभी बैसाखी या व्हीलचेयर पर रहने की जरूरत पड़ी और इससे आपको कैसा महसूस हुआ? एक्टर ने बताया है कि कल उनकी एक मांसपेशी में खिंचाव आ गया था।

गर्लफ्रेंड सबा ने किया कमेंट एक्टर की पोस्ट पर उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने प्यार लुटाया है। सबा ने लिखा- मेरे प्यार, तुम बहुत महान हो। इसके अलावा नील नीतीन मुकेश ने कमेंट किया-‘ गेट वेल सून’, वरुण धवन ने लिखा- जल्दी ही ठीक हो जाओगे। वानी कपूर ने ब्लैक हार्ट कमेंट किया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें