छत्‍तीसगढ़ में आज बारिश के आसार, तापमान में हल्‍की बढ़ोतरी ह... - CG Sandesh

छत्‍तीसगढ़ में आज बारिश के आसार, तापमान में हल्‍की बढ़ोतरी होगी....जानें आज कैसा रहेगा मौसम

 रायपुर : छत्‍तीसगढ़ में अभी बारिश का खतरा टला नहीं है। प्रदेश के कुछ जिलों में आज यानी गुरुवार को भी हल्‍की बारिश के आसार बने हुए हैं।ऐसा इसलिए हो रहा है क्‍योंकि बंगाल की खाड़ी से नमी के साथ हवा आ रही है। इसका प्रभाव छत्‍तीसगढ़ के कुछ हिस्‍सों में है।बता दें कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण प्रदेश के कुछ हिस्‍सों में हल्‍की बारिश के आसार हैं।हालांकि रात के तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक न्‍यूनतम तापमान में बदलाव होने की संभावना नहीं है।हालांकि बुधवार को प्रदेश में नारायणपुर ठंडा रहा। जहां रात का तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

ग्रामीण क्षेत्रों में ठंडी का असर

छत्‍तीसगढ़ प्रदेश के कई प्रमुख शहरी क्षेत्रों में ठंड का असर कम हो गया है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में ठंडी का असर है।मौसम विभाग के अनुसार ऐसा इसलिए हो रहा है क्‍योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में इस समय फसलों में सिंचाई की जा रही है।इसके चलते ठंड का असर है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि छत्‍तीसगढ़ के कुछ जिलों में हल्‍की बारिश के आसार हैं।


प्रमुख शहरों में इस तरह रहेगा मौसम

  • रायपुर: गुरुवार को रात का पारा 20 डिग्री सेल्सियस (CG Weather Update) और दिन का पारा 31 डिग्री रिकॉर्ड किया जाएगा। वहीं सुबह कोहरा/धुंध और बाद में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
  • अंबिकापुर: न्‍यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम 27 डिग्री तापमान (CG Weather Update) रिकॉर्ड किया जाएगा। क्षेत्र में सुबह कोहरा/धुंध और बाद में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
  • बिलासपुर: रात का पारा 19 डिग्री और दिन का पारा 30 डिग्री रहेगा। सुबह कोहरा/धुंध और बाद में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
  • पेंड्रा: रात का पारा 15 डिग्री सेल्सियस (CG Weather Update) और दिन का पारा 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जाएगा। सुबह कोहरा/धुंध और बाद में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
  • जगदलपुर: न्‍यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जाएगा। सुबह कोहरा/धुंध और बाद में आसमान साफ रहेगा।
  • राजनांदगांव: रात का पारा 19 डिग्री और दिन का पारा 31 डिग्री रहेगा। सुबह कोहरा/धुंध और बाद में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
  • दुर्ग: न्‍यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस (CG Weather Update) और रात का तापमान 29 डिग्री रहेगा। सुबह कोहरा/धुंध और बाद में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें