इंडिया गठबंधन को और एक झटका, फारूक अब्दुल्ला ने अकेले चुनाव ... - CG Sandesh

इंडिया गठबंधन को और एक झटका, फारूक अब्दुल्ला ने अकेले चुनाव लड़ने का किया ऐलान

जम्मू-कश्मीर। लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन को एक और बड़ा झटका लगा है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला ने लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है। अब्दुल्ला ने गुरुवार को श्रीनगर में कहा कि उनकी पार्टी स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेगी।


जम्मू-कश्मीर में चुनाव और सीट बंटवारे पर नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "मुझे लगता है कि दोनों राज्यों में चुनाव संसदीय चुनावों के साथ होंगे। जहां तक ​​सीट बंटवारे का सवाल है, एनसी अकेले चुनाव लड़ेगी और इसमें कोई संदेह नहीं है।"  

वही फारुख अब्दुल्ला के अकेले चुनाव लड़ने के ऐलान पर कांग्रेस ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, ''अलग-अलग पार्टियों की अलग-अलग मजबूरियां होती है। मुझे पूरा विश्वास है कि नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी सभी इंडिया गठबंधन के हिस्से रहे हैं। आगे भी रहेंगे।"



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें