लोकसभा चुनाव से पहले दीदी को झटका, टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्... - CG Sandesh

लोकसभा चुनाव से पहले दीदी को झटका, टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती ने छोड़ी सांसदी

कोलकाता। लोकसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी की नेता मिमी चक्रवर्ती ने संसद की सदस्यता से इस्तीफा देने ऐलान किया है। वह पश्चिम बंगाल की जादवपुर सीट से सांसद थी। उन्होंने अपने इस्तीफे पर कहा, राजनीति मेरे लिए नहीं है।मिमी चक्रवर्ती ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपना इस्तीफा भेज दिया है। हालांकि उन्होने अपना त्यागपत्र लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को नहीं सौंपा है। बताया जा रहा है कि, वह  स्थनीय स्तर पर पार्टी नेतृत्व से खुश नहीं थी। जिसके चलते उन्होंने इस्तीफा दे दिया।

 


मिमी चक्रवर्ती ने इस्तीफा देने को लेकर कहा कि  राजनीति मेरे लिए नहीं है, यहां अगर आप किसी की मदद कर रहे हैं तो आपको उसका प्रचार करना होता है। राजनीति के साथ-साथ मैं एक अभिनेत्री के रूप में भी कार्य करती हूं, मेरा दायित्व दोनों तरफ एक समान बनता है, अगर कोई राजनीति में आता है तो आप काम करें या न करें आपको भला-बुरा कहा जाता है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें