शराब घोटाला मामला : 9 महीने से जेल में बंद अरुणपति त्रिपाठी ... - CG Sandesh

शराब घोटाला मामला : 9 महीने से जेल में बंद अरुणपति त्रिपाठी को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने मंजूर की जमानत याचिका

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के मशहूर शराब घोटाला मामले में 9 महीने से जेल की हवा खा रहे आबकारी विभाग के बड़े अधिकारी अरुणपति त्रिपाठी की जमानत याचिका हाई कोर्ट ने मंजूर कर ली है। 25000 के मुचलके पर उन्हें अदालत से ये राहत मिली है। मामले पर जस्टिस गौतम भादुड़ी ने अपना फैसला रिज़र्व रखा था जिसे जारी कर दिया गया है।


मई 2023 में हुई थी गिरफ्तारी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शराब घोटाले मामले में मई 2023 में आबकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और शराब वितरण कंपनी सीएसएमसीएल के पूर्व एमडी अरुण पति त्रिपाठी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ कर ईडी की विशेष अदालत ने जेल भेज दिया था।
विशेष अदालत से खारिज हो गई थी याचिका अरुण पति त्रिपाठी ने अपने एडवोकेट के माध्यम से विशेष अदालत में जमानत अर्जी लगाई थी। जिसे खारिज कर दिया गया। जिसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में भी जमानत याचिका दायर की थी। जिसमें राहत नहीं मिली, तब हाईकोर्ट में दोबारा जमानत अर्जी लगाई।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें