बसना : बड़ेटेमरी में संकुल स्तरीय स्पीड रीडिंग प्रतियोगिता स... - CG Sandesh

बसना : बड़ेटेमरी में संकुल स्तरीय स्पीड रीडिंग प्रतियोगिता संपन्न

बसना:- जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा महासमुंद के डीएमसी श्री कमल नारायण चंद्राकर के निर्देशानुसार एवं विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक ललित कुमार देवता व विकासखंड शिक्षा अधिकारी जे आर डहरिया, एबीईओ विनोद शुक्ला, बद्रीविशाल जोल्हे, लोकेश्वर सिंह कंवर के मार्गदर्शन में एफएलएन अंतर्गत संकुल स्तरीय स्पीड रीडिंग प्रतियोगिता संकुल केन्द्र - बड़ेटेमरी में आयोजित किया गया, जिसमें संकुल के 12 प्राथमिक,2 मिडिल व 1 हाईस्कूल के शालाओं से चयनित छात्रों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती पूजन - अर्चन से हुआ।संकुल नोडल प्राचार्य शरद कुमार प्रधान व संकुल समन्वयक वारिश कुमार द्वारा स्पीड रीडिंग पर जानकारी देते हुए एफएलएन के लक्ष्यों को 2026 तक प्राप्त करने की तैयारी के संबंध में बताया गया।शासकीय हाईस्कूल बड़ेटेमरी के व्याख्याता कुमुद नायक और कुमुदिनी पटेल द्वारा स्पीड रीडिंग प्रतियोगिता संपन्न कराया गया, जिसमें सागर भोई शा.प्राथमिक शाला हबेकांटा,चैतन डडसेना शा.उच्च प्राथमिक शाला बड़ेटेमरी,सोनिया डडसेना शासकीय हाईस्कूल बड़ेटेमरी प्रथम स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में उपस्थित समस्त छात्रों को पुरुस्कृत किया गया।कार्यक्रम में संकुल के समस्त शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें