घर में लगी भीषण आग..बुजुर्ग दंपती की मौत, लाखों का सामान जलक... - CG Sandesh

घर में लगी भीषण आग..बुजुर्ग दंपती की मौत, लाखों का सामान जलकर खाक..

दुर्ग। भिलाई हाउसिंग बोर्ड के फौजी नगर में शुक्रवार सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच आग लग गई। बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई है। घटना भिलाई के हाउसिंग बोर्ड, फौजी नगर क्षेत्र की है।


बताया जा रहा है, कि एक घर में आग लग गई। जिसमें धुएं से दम घुटने की वजह से बुजुर्ग दम्पति की मौत हो गई है। दंपती का नाम वर्गीस चेरियन, पत्नी जुली चेरियन है। सुबह लोगों ने घर से धुंआ निकलते देख अग्निशमन विभाग घटना की सूचना दी थी। फिलहाल जामुल पुलिस जांच में जुटी है।

दूसरी घटना भिलाई के तालपुरी कॉलोनी की है। जहां गुरुवार रात सुधांशु खंडेलवाल के घर में भीषण आग लग गई। आगजनी में घर में लाखों रुपये के सामान जलकर खाक हो गए। राहत की बात ये है कि इस मामले में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग दुर्ग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें