छत्तीसगढ़ - पिता ने की बेटी की हत्या...वजह जानकर आप भी रह जाए... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ - पिता ने की बेटी की हत्या...वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान..!!

 तमनार. तमनार थाना क्षेत्र में हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने अपने की बेटी की हत्या कर दी. पिता ने अपनी बेटी को चारपाई के पाटी से मारकर मौत के घाट उतारा है. यह घटना बीती रात धौराभाठा के कंवर पारा मोहल्ले में की है. तमनार पुलिस आरोपी पिता को गिरफ्तार कर आगे की जांच में जुटी है.


मृतिका का नाम बाहरतीन राठिया उर्फ नोनो उम्र 21 वर्ष बताया जा रहा है. उसके पिता श्याम कुमार राठिया ने बीती रात अपनी बेटी को मोबाइल से बात करता देख गुस्से में आकर चारपाई के पाटी से सिर पर वार कर बेटी को मौत की नींद सुला दी.ग्रामीणों ने बताया कि, बाहरतीन राठिया अपने चाचा के साथ घर पर रहती थी और उसके पिता बाहर रहकर आसपास के गांव में ड्राइवर का काम करता था. वह बीते 15 दिनों से घर पर आकर रह रहा था. तभी बीती रात मृतिका मोबाइल में किसी से बात कर रही थी, जिसे उसके पिता ने बात करने से रोका. इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई, फिर दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया और पिता ने आओ देखा ना ताओ और सीधे खाट के पाटी से बेटी के सिर पर दे मारा. सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से बेटी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. पुलिस ने शव का पंचनामा पर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. वहीं आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें