जानें कैसा रहेगा आज का मौसम...अब ठंड से मिलेगी राहत - CG Sandesh

जानें कैसा रहेगा आज का मौसम...अब ठंड से मिलेगी राहत

 रायपुर।  छत्‍तीसगढ़ में अब  मौसम में बदलाव हुआ है। दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।इससे प्रदेश के कुछ इलाकों को छोड़कर ठंड से काफी राहत मिली है।मौसम विभाग के अनुसार वेस्‍टर्न डिस्‍टर्बेंस के चलते अब 18 फरवरी से मौसम में बदलाव हो जाएगा।हालांकि अगले पांच दिनों तक रात के तापमान में ज्‍यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन दिन के तापमान में हल्‍की बढ़ोतरी होने की संभावना है।इन दिनों प्रदेश के कई इलाकों में ठंड कम हो गई है।

  खैरागढ़ में हुई बारिश

बता दें कि छत्‍तीसगढ़ में कुछ इलाकों को छोड़कर अधिकतर इलाकों में मौसम शुष्‍क रहा।

शहरी क्षेत्रों में ठंड का असर कम हो गया है, हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में फसलों की सिंचाई होने ठंडी का असर है।

बता दें कि अब धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी। शुक्रवार को खैरागढ़ क्षेत्र में करीब 20 मिनट तक तेज बारिश भी हुई।


  एक बार और प्रभावित होगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के दक्षिणी भाग में अधिकतम तापमान में सामान्‍य बढ़ोतरी हो रही है।

एक पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में प्रभाव पड़ेगा। इसका असर छत्‍तीसगढ़ के कुछ इलाकों में पड़ सकता हैं। बता दें कि जनवरी में ठंड का असर कम रहा।

हालांकि बीच में बारिश भी हुई। इसी तरह फरवरी माह में भी कुछ दिनों को छोड़कर कड़ाके की ठंड का असर कम ही रहा।

  आज भी शुष्‍क रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को प्रदेश में मौसम शुष्‍क रहेगा। प्रदेश के दक्षिणी भाग में अब अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।

इसके चलते दिन समय में धूप का असर होने लगा है और अब तापमान (CG Weather Update) में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने लगी है।

प्रदेश में शनिवार को कुछ इलाकों में सुबह के समय हल्‍का कोहरा छाया रहा। कुछ इलाकों में हल्‍क व घने बादल रहेंगे।

हालांकि दिन में धूप खिलेगी और ठंड का असर कम रहेगा। रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होगी।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें