कलमनाथ के बेटे नकुलनाथ भी छोड़ छोड़ेगे कांग्रेस का साथ? मध्यप... - CG Sandesh

कलमनाथ के बेटे नकुलनाथ भी छोड़ छोड़ेगे कांग्रेस का साथ? मध्यप्रदेश में पार्टी को लग सकता है दोहरा झटका

भोपाल। लोकसभा चुनाव से कांग्रेस को मध्यप्रदेश में बड़ा झटका लग सकता है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ बीजेपी ज्वाइन करने वाले है। वही खबर है कि, कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ भी कांग्रेस को अलविदा कहने वाले है। ऐसा इसलिए कि, नकुलनाथ ने एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और फेसबुक तीनों ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से कांग्रेस का लोगो हटाया है। इसकी जगह उन्होंने लिखा है, ‘संसद सदस्य, छिंदवाड़ा (मध्य प्रदेश).’ कमलनाथ के पहले से ही कांग्रेस छोड़ने को लेकर चर्चाएं तेज हैं।



कमलनाथ और नकुलनाथ के बीजेपी में जाने की अटकलें उस वक़्त शुरू हुई जब पूर्व सीएम अपना छिंदवाड़ा दौरा बीच में छोड़कर अचानक दिल्ली रवाना हो गए हैं। वही कमलनाथ और नकुलनाथ के बीजेपी में जाने की खबरों का दिग्विजिय सिंह ने खंडन किया है। उन्होंने कहा, कि मेरी कल रात कमलनाथ से बात हुई है। वह छिंदवाड़ा में हैं। कमलनाथ ने पूरा जीवन कांग्रेस में बिताया है। वह इंदिरा गांधी के समय से ही पार्टी से जुड़े हुए हैं। आप ऐसे व्यक्ति से उम्मीद नहीं कर सकते हैं कि वह सोनिया गांधी और इंदिरा गांधी का परिवार छोड़ देगा।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें