रायपुर में एक हफ्ते के अंदर दूसरा हिट एंड रन केस, तेज रफ्तार... - CG Sandesh

रायपुर में एक हफ्ते के अंदर दूसरा हिट एंड रन केस, तेज रफ्तार कार की टक्कर से अधेड़ की मौत

रायपुर। राजधानी रायपुर में लगातार हिंट एंड रन के मामले बढ़ रहे है। राजधानी में एक हफ्ते के अंदर हिंट एंड रन का दूसरा मामला सामने आया है। जहां शनिवार सुबह मरीन ड्राइव के पास रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ़्तार कार ने एक अधेड़ को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में अधेड़ की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद कार ड्राइवर फरार हो गया। यह पूरा मामला तेलीबांधा थाने का है। बता दें कि रायपुर में एक हफ्ते में ये दूसरा हिंट एंड रन का केस है। वहीं आज (शनिवार) सुबह एक रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ़्तार कार ने राजकुमार देवांगन नामक युवक को टक्कर मार दी, और मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर तेलीबांधा पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद राजकुमार को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि राजकुमार देवांगन (43 वर्ष) सरस्वती नगर क्षेत्र के गोकुल नगर का निवासी था। पुलिस अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।


एक हफ्ते में दूसरा मामला

5 दिन पहले भी मरीन ड्राइव पर हिट एंड रन मामले में 46 साल के कारोबारी ईश्वर पिल्ले की मौत हुई थी। ईश्वर पिल्ले टूर एंड ट्रेवल्स का संचालक था। तेलीबांधा तालाब के पास वह कार खड़ी कर चाय दुकान जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान कार ने उन्हें रौंद दिया।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें