पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया ‘मुन्नाभाई’, ऐसे हु... - CG Sandesh

पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया ‘मुन्नाभाई’, ऐसे हुआ खुलासा

उत्तर प्रदेश। पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में मुन्नाभाई को पकड़ा गया है। पुलिस की मुस्तैदी के चलते मैनपुरी में किसी दूसरे जगह सिपाही भर्ती परीक्षा देने एग्जाम सेंटर पहुंचे युवक बायोमेट्रिक जांच में पकड़ा गया।


डमी कैंडिडेंट बिहार के पटना का रहने वाला बताया जा रहा है, जो मैनपुरी कुरावली के रहने वाले युवक की जगह मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के ब्लूमिंग बड्स स्कूल परीक्षा केंद्र पर परीक्षा दे रहा था। लेकिन बॉयोमेट्रिक जांच में फिंगरप्रिंट मैच नहीं होने से उसकी पोल खुल गई। पुलिस अब इस मुन्नाभाई से पूछताछ कर रही और इसके साथ कितने लोग शामिल हैं की तलाश में जुटी हुई है।

दरअसल, परीक्षा केंद्र के अंदर जाने से पहले अभ्यर्थी की आंखों के रेटिना से उसके फोटो का मिलान किया जा रहा है और बायोमेट्रिक भी मिलान हो रहा। इन सभी के बाद अभ्यर्थी की परीक्षा केंद्र के अंदर एंट्री होगी। परीक्षा में किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो उसके लिए हर एक परीक्षा केंद्र के सीसीटीवी कंट्रोल रूम के अलावा एक पूरी परीक्षा पर नजर रखने के लिए अलग से कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। इस बार सभी परीक्षा केंद्रों पर छोटे-छोटे जैमर लगाए गए हैं ताकि जैमर के चलते कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस वहां पर काम ना कर सके।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें