अगले दो दिन तक बारिश के आसार...जानें IMD का अपडेट - CG Sandesh

अगले दो दिन तक बारिश के आसार...जानें IMD का अपडेट

 नईदिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में मौसम में तेजी से बदलाव जारी है. धूप खिलने की वजह से तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला भी कायम है. मौसम विभाग का कहना है कि रविवार से पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख सकता है. सोमवार को दिल्ली में 30 से 40 किमी की गति से तेज हवा चल सकती है और रात के समय हल्की बारिश की संभावना है. बारिश का यह दौर बुधवार तक जारी रह सकता है.दिल्ली मानक वेधशाला सफदरजंग के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी में अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा था. जबकि न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री दर्ज किया जो सामान्य से चार डिग्री कम था.

 


दक्षिण पूर्व दिल्ली के आया नगर में सबसे ज्यादा गर्म रहा. इस इलाके में अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री दर्ज किया गया.*22 फरवरी तक रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर*वेदर एजेंसी स्काइमेट के मुताबिक दो सप्ताह बाद दिल्ली एनसीआर में गरज के साथ बारिश का पूर्वानुमान है. दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ का असर 22 फरवरी तक रहने का पूर्वानुमान है. दिल्ली में तेज हवा की वजह स 19 से 21 फरवरी 2024 के बीच गरज के साथ हल्की बारिश बारिश होने की आशंका है. बारिश होने की स्थिति में तापमान में 4 डिग्री की गिरावट हो सकती है, लेकिन 22 फरवरी से दिल्ली का वेदर फिर से साफ हो जाएगा और तापमान बढ़ने लगेगा।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें