एक बार फिर नक्सलियों का असली चेहरा आया सामने : छत्तीसगढ़ में... - CG Sandesh

एक बार फिर नक्सलियों का असली चेहरा आया सामने : छत्तीसगढ़ में कंपनी कमांडर शहीद, नक्सलियों ने फावड़े से ताबड़तोड़ वार कर दिया हत्या को अंजाम

रायपुर/बीजापुर। बस्तर संभाग के बीजापुर ज़िले में आज सुबह नक्सलियों ने बेरहमी से छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के कंपनी कमांडर की हत्या कर दी। अफ़सरों ने जानकारी देते हुए बताया है कि नक्सलियों ने ये कायराना हमला तब किया जब बटालियन के जवान जंगल में लकड़ी इकट्ठा करने गए हुए थे। जानकारी के अनुसार बीजापुर के दरभा इलाक़े के कुटरू में कंपनी कमांडर तिजाऊ राम भुवरीया के नेतृत्व में चौथी बटालियन की एक टुकड़ी जंगल में लकड़ी काटने गई थी। इस दौरान कमांडर और एक कांस्टेबल टुकड़ी से 100 मीटर दूर निकल गए। वहीं पर कुछ नक्सली घाट लगाकर कर बैठे थे। 

मौक़े की ताक में बैठे नक्सलियों ने अचानक कमांडर पर अचानक हमला बोल दिया। नक्सलियों ने फावड़े से उनपार ताबड़तोड़ वार किया जिससे कमांडर मौक़े पर ही शहीद हो गए। बता दें कि, कमांडर के साथ में जंगल गया हवलदार नक्सलियों को देखते ही अपने अफसर को छोड़ कर फ़रार हो गया था। घटना की खबर मिलने पर अतिरिक्त बल रवाना किया गया। फ़ोर्स ने घटना के बाद सर्चिंग तेज़ कर दी है। गौरतलब है कि, शांति वार्ता की बात करने वाले नक्सलियों ने केवल एक दिन बाद ही ऐसी हरकत को अंजाम दिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें