छत्तीसगढ़ - विधवा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म...पुलिस ने दो... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ - विधवा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म...पुलिस ने दो आरोपी को दबोचा

 कोरबा। जिले में अपहरण के बाद विधवा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. यहां दो बदमाशों ने जबरन 56 वर्षीय महिला को घने जंगल में ले जा कर गैंगरेप किया. इस दौरान महिला की चीख सुनकर ग्रामीणों को आते देख बदमाश भाग निकले. मामला रजगामार पुलिस चौकी क्षेत्र का है.मिली जानकारी के अनुसार, महिला शौच के लिए घर से निकली थी. इस दौरान उसी क्षेत्र में ही रहने वाले सोहन और राम किशन खड़े मिले।

 


दोनों युवकों ने विधवा को अपने साथ चलने की बात कही. इस पर महिला ने विरोध किया तो युवकों ने जबरिया उसे बाइक में बैठा लिया. फिर महिला को अपने साथ समीप ही स्थित छछान झोरखी जंगल के उपर सागौन बाड़ी ले गए, जहां दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. इस दौरान महिला की चीख सुनकर ग्रामीण उसके पास जाने लगे तो दोनों युवक मौके से फरार हो गए. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें