राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रधानमंत्री मोदी ने 400 पार के नारे क... - CG Sandesh

राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रधानमंत्री मोदी ने 400 पार के नारे के साथ शानदार जीत का दिया मंत्र

नई दिल्ली । भारत मंडपम में चल रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का समापन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन के साथ हुई। दो दिवसीय बैठक के अंतिम दिन रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में सभी कार्यकर्ताओं के लिए लोकसभा चुनाव में जीत पक्की करने के साथ सीटों की संख्या को 400 के पार का लक्ष्य रखा। इसके साथ लोकसभा चुनाव में जीत का विश्वास जताया।

100 दिन का दिया टास्क
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा, ‘अगले 100 दिन में हमें जुट जाना है। सभी वोटरों तक पहुंचना है। हर वर्ग, हर परंपरा तक पहुंचना है। हमें सबका विश्वास हासिल करना है और यह सबका प्रयास होगा तो देश की सेवा के लिए सबसे ज्यादा सीटें भी भाजपा को ही मिलेंगी।’



कांग्रेस के खिलाफ लाया गया प्रस्ताव
राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन की बैठक में अध्यक्ष जेपी नड्डा राम मंदिर पर प्रस्ताव लेकर आए। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक के खिलाफ प्रस्ताव रखा। दोनों प्रस्ताव का समर्थन मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र यादव, पश्चिम बंगाल से सांसद लॉकेट चटर्जी के साथ कई नेताओं ने किया।

कांग्रेस के खिलाफ प्रस्ताव पर बोलते हुए अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि केरल में भाजपा के 100 से ज्यादा कार्यकर्ता शहीद हो गए। वहां आईएनडीआई गठबंधन का शासन है। पश्चिम बंगाल में हमारे सैकड़ों कार्यकर्ता मौत के घाट उतार दिए गए, हमेशा वहां चुनाव में धांधली, घपलेबाजी और हिंसा होती रही। वहां भी आईएनडीआई गठबंधन और ममता बनर्जी का शासन है। हम तो हिंसा के भुक्तभोगी हैं। दूर-दूर तक घमंडिया गठबंधन को सत्ता प्राप्ति की संभावना नहीं दिखती है। कांग्रेस पार्टी और इनके गठबंधन ने अनुच्छेद-370 हटाने, तीन तलाक, नारी शक्ति वंदन अधिनियम का भी विरोध किया।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें