राजधानीवासियों को मिल सकती है कई सौगातें...इस पेश होगा रायपु... - CG Sandesh

राजधानीवासियों को मिल सकती है कई सौगातें...इस पेश होगा रायपुर नगर निगम का अंतिम बजट

 रायपुर। महापौर एजाज ढेबर 21 फरवरी को अपना अंतिम बजट पेश करेंगे। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि राजधानीवासियों को कई बड़ी सौगातें दे सकते हैं। नगर पालिक निगम रायपुर के सचिवालय ने निगम सभापति प्रमोद दुबे के आदेश पर नगर पालिक निगम मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन के सामान्य सभागार में 21 फरवरी को बैठक रखी गई है। बैठक में पूर्व सामान्य सम्मिलन की बैठक कार्यवाही की पुष्टि की कार्यवाही की जाएगी। इसके बाद प्रश्नकाल होगा, जिसमें पार्षदों द्वारा पूछे गए प्रश्नों और उनके जवाब की कार्यवाही होगी।


बता दें कि प्रश्नकाल के लिए एक घण्टे की अवधि नियमानुसार निर्धारित है। प्रश्नकाल के बाद नगर निगम रायपुर के वार्षिक बजट वित्त वर्ष 2024-25 की प्रस्तुति होगी. नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर वित्त वर्ष 2024-25 के वार्षिक बजट पर महापौर का अभिभाषण निगम सामान्य सभा की बैठक में प्रस्तुत करेंगे।

बजट वित्त वर्ष 2024-25 सहित नियमानुसार नगर निगम की मेयर इन काउंसिल की बैठक में लिए गए संकल्पों के अनुसार निर्धारित एजेंड़ों पर नियमानुसार प्रक्रिया के अन्तर्गत चर्चा और विचार-विमर्श नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक में किया जाएगा।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें