लोकसभा चुनाव के लिए क्रिकेटर शुभमन गिल बनाए गए पंजाब के 'Sta... - CG Sandesh

लोकसभा चुनाव के लिए क्रिकेटर शुभमन गिल बनाए गए पंजाब के 'State Icon', चुनाव आयोग ने बताई वजह

चंडीगढ़। पंजाब के चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनावको देखते हुए भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल को स्टेट आइकन बनाया है। इसके पीछे चुनाव आयोग का मकसद वोटिंग प्रतिशत को बढ़ाना है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने सोमवार को बताया कि शुभमन गिल लोकसभा चुनाव के दौरान विभिन्न अभियानों का हिस्सा बनेंगे।


चुनाव आयोग ने आज घोषणा करते हुए बताया कि, मतदान के लिए जागरुक करने के लिए विभिन्न अभियान चलाए जाएंगे, ताकि इस बार 70 पार का लक्ष्य हासिल किया जा सके। इसके लिए भारतीय क्रिकेटर गिल को स्टेट आइकन बनाया गया है। निर्वाचन अधिकारियों ने ‘इस बार 70 पार’ का लक्ष्य बनाया है। पंजाब में 2019 के लोकसभा चुनावों में 13 सीटों के लिए 65.96 प्रतिशत मत पड़े थे।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें