यात्रियों की फिर बढ़ी परेशानी : छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट... - CG Sandesh

यात्रियों की फिर बढ़ी परेशानी : छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनों के पहिए थमे, देखें सूची

 रायपुर। छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जिससे यात्रियों को परेशानी बढ़ती नज़र आ रही है। कटनी रूट पर रविवार से रेलवे का बड़ा ब्लाक लगने के साथ ही कई ट्रेनों के पहिए थम गए। रेलवे का इंजीनियरिंग और सिग्नल दुरुस्त करने वाला अमला अनूपपुर-न्यू कटनी सेक्शन के बीच घुनघुट्टी स्टेशन में तीसरी पटरी तैयार करने के लिए ट्रैक पर उतर गया है।

रायपुर और बिलासपुर की इस मुख्य रेल लाइन पर ब्लाक होने से ट्रेनों की आवाजाही एक सप्ताह तक काफी प्रभावित रहेगी। ब्लाक के चलते बिलासपुर से रीवा और चिरमिरी जैसी ट्रेनों के यात्री गाड़ियां रद होने काफी परेशान हैं।
गरीब रथ और अजमेर शरीफ ट्रेन भी रद होने के दायरे में है

रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि रायपुर तरफ से गरीब रथ और अजमेर शरीफ ट्रेन भी रद होने के दायरे में है। वहीं, गोंदिया से रात 12 बजे आने वाली बरौनी एक्सप्रेस की आवाजाही भी बंद हो गई है। यह ट्रेन सप्ताह तक बालाघाट, जबलपुर के रास्ते आना-जाना करेगी।इस ट्रेन से आने और जाने वाले यात्रियों की भी परेशानी बढ़ गई है। गोंदिया स्टेशन तक दौड़ लगाने पर ही ट्रेन में सफर करना संभव है। सारनाथ, अमरकंटक, नौतनवा, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, जम्मूतवी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें ब्लाक वाले सेक्शन से सीधे-धीरे निकाली जा रही हैं। 26 फरवरी तक कटनी रूट से होकर चलने वाली ट्रेन के रद होने और लेटलतीफी से यात्री परेशान हो रहे हैं।


बरौनी-गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस का दलसिंह सराय स्टेशन में प्रायोगिक ठहराव घोषित

रेलवे प्रशासन ने सोनपुर रेल मंडल के दलसिंह सराय रेलवे स्टेशन में ट्रेन नंबर 15231/15232 बरौनी-गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस का दलसिंह सराय स्टेशन में प्रायोगिक ठहराव घोषित किया है। आते-जाते यह ट्रेन अगले छह माह तक इस स्टेशन में रुकेगी।लखनऊ से चलकर रायपुर आने वाली गरीब रथ सोमवार को नहीं चली। यह ट्रेन रायपुर तरफ से 20 फरवरी को भी रद रहेगी। ऐसी ही स्थिति का सामना इस ट्रेन के यात्रियों को 22 और 23 फरवरी को भी करना पड़ेगा



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें