रेत माफियाओं के हौसले बुलंद, अवैध उत्खनन पर रोक नहीं, पांच ग... - CG Sandesh

रेत माफियाओं के हौसले बुलंद, अवैध उत्खनन पर रोक नहीं, पांच गुनी महंगी बेच रहे रेत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध रेत खनन करने वालों के हौसले बुलंद होते जा रहे है। रेत परिवहन पर कोर्ट की रोक के बावजूद पांच गुनी अधिक कीमत पर अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। वहीं इस मामले में कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है। बता दें कि अफसरों में इनका ऐसा खौफ है कि अब किसी भी रेत खदान में खनिज विभाग की टीम जांच के लिए जाने को तैयार नहीं है। इसकी शिकायत अब कलेक्टर से की गई है। शिकायत के अनुसार, कुम्हारी रेत खदान में विभाग द्वारा तय सीमांकन क्षेत्र से बाहर खनन किया जा रहा है।

 शासन की रायल्टी दर 650 की रायल्टी का 2,500 से 3,000 तक वसूला जा रहा है। इसकी वजह से रेत की कीमतें पांच गुना तक महंगी हो चुकी हैं। NGT के नियमों की भी अनदेखी करते हुए दिन रात मशीन से लोडिंग से खनन किया जा रहा है। जबकि विभाग ने निविदा के दौरान ही क्षेत्र चिन्हांकित करके दिया था। मनमाने खनन से नदी का कटाव हो रहा है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें