गृह मंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा, 22 फरवरी को होंगे प्र... - CG Sandesh

गृह मंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा, 22 फरवरी को होंगे प्रवास पर

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 फरवरी को छत्तीसगढ़ प्रवास पर होंगे। अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान कोंडागांव, जांजगीर-चांपा और बिलासपुर में होने वाले भाजपा के क्लस्टर बैठक में शामिल होंगे। अमित शाह के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान मिनट टू मिनट का ब्योरा जारी कर दिया गया है।



गृह मंत्रालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, केंद्रीय मंत्री अमित शाह 12 बजे दिल्ली से रवाना होकर दोपहर एक बजे कोंडागांव पहुंचेंगे। कोंडागांव स्थित ऑडिटोरियम करीबन घंटेभर तक बस्तर क्लस्टर बैठक में शामिल होने के बाद जांजगीर-चांपा के लिए रवाना होंगे। हाई स्कूल मैदान में आयोजित रायपुर क्लस्टर मीटिंग में शामिल होने के बाद साढ़े चार बजे बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। बिलासपुर में होटल सेंट्रल पाइंट में बिलासपुर क्लस्टर मीटिंग में शामिल होंगे। यहां भी करीबन घंटे भर की बैठक के बाद रायपुर के लिए रवाना होंगे, जहां से शाम 6 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें