Apple ने जारी की गाइडलाइन : गीले Iphone को चावल के बैग में न... - CG Sandesh

Apple ने जारी की गाइडलाइन : गीले Iphone को चावल के बैग में न रखें, हो सकता है बड़ा नुकसान

नई दिल्ली। Apple ने अपने iPhone यूजर्स के लिए जरूरी गाइडलाइंस जारी की हैं। Apple ने गीले iPhone को सुखाने के लिए चावल के बैग में न रखने का आदेश जारी किया है। कंपनी ने कहा की ऐसा करने से फोन के अंदर चावल के कण घुसने का अंदेशा बना रहता है। कंपनी ने गीले फोन को सुखाने के लिए हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करने से भी मना किया है।



कंपनी ने कहा है कि, iPhone के गीले होने पर कनेक्टर को नीचे की ओर रखते हुए अपने हाथ से डिवाइस पर धीरे से टैप करें। यह इसमें से अतिरिक्त पानी को हटा देगा। ऐसा करने के बाद फोन को एयरफ्लो के साथ सूखे क्षेत्र में रखना चाहिए और 30 मिनट के बाद ही इसे यूएसबी-सी से चार्ज करना शुरू करना चाहिए।

एप्पल ने कहा कि आईफोन को पूरी तरह से सूखने में 24 घंटे तक का समय लग सकता है और तब तक उपयोगकर्ताओं को लिक्विड डिटेक्शन अलर्ट दिखाई दे सकता है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें