CG News : जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, कई माओवादियों ... - CG Sandesh

CG News : जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, कई माओवादियों के घायल होने की खबर

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा-बीजापुर के सरहदी क्षेत्र पीडिया हितवार के जंगल में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। कई नक्सलियों के घायल होने की खबर है। जवानों की पश्चिम बस्तर डिविजन के माओवादियों से मुठभेड़ हुई है।


बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले के फोर्स की संयुक्त कार्रवाई की है। माओवादियों के कैंप को ध्वस्त किया गया है। भारी मात्रा में नक्सल सामग्री और माओवादियों के घायल होने की सूचना है। फिलहाल इस बारे में आधिक जानकारी सामने नहीं आ सकी है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें