माघी पुन्नी मेला हुआ राजिम कुंभ, विधानसभा में संशोधन विधेयक ... - CG Sandesh

माघी पुन्नी मेला हुआ राजिम कुंभ, विधानसभा में संशोधन विधेयक पारित

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में तीन विधेयक पेश किया गया। तीन में से एक विधेयक पारित हुआ। इसके बाद राजिम माघी पुन्नी मेला अब राजिम कुंभ के नाम से जाना जाएगा।

विधानसभा बजट सत्र के 12वें दिन बुधवार को तीन संशोधन विधेयक पेश किये गए। इनमें छत्तीसगढ़ सिविल न्यायालय संशोधन, माल एवं सेवा कर संशोधन और राजिम माघी पुन्नी मेला संशोधन विधेयक शामिल हैं।


धर्मस्व और संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से पुन्नी मेला विधेयक पर आज ही चर्चा कराने का आग्रह किया। जिसकी अनुमति अध्यक्ष ने दी। चर्चा के बाद यह विधेयक पारित कर दिया गया। अब माघी मेला नहीं राजिम कुंभ कहलाएगा।

बता दें कि पिछली सरकार ने राजिम मेला नाम माघी पुन्नी मेला किया था। उस दौरान विपक्ष में रही भाजपा ने इस फैसले का विरोध किया था। अब जब भाजपा की सरकार है तो इसमें संशोधन किया गया।




भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें