बंद खदान में युवती की अर्धनग्न शव मिलने से क्षेत्र में फैली ... - CG Sandesh

बंद खदान में युवती की अर्धनग्न शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी...पढ़िए पूरी खबर

 सूरजपुर। जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्दा बस्ती के पास स्थित एसईसीएल के बंद खदान में युवती के अर्धनग्न शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने बताया कि शव सड़ी-गली हालत में है। युवती के शव से सिर गायब है और कमर में जीआई तार, नायलोन की रस्सी व कपड़े से बंधी हुई थी। युवती के बाएं हाथ की कलाई पर गोदना से डीएफ 2 लिखा हुआ है।


अज्ञात युवती का शव मिलने से क्षेत्र में दहशत व्याप्त हो गया है। युवती का शव करीब महीने भर पहले की बताई जा रही है। उसकी उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मामले में शव पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें