सरगुजा जिले में हुए अपराधों पर विधायक ने उठाए सवाल, हत्या के... - CG Sandesh

सरगुजा जिले में हुए अपराधों पर विधायक ने उठाए सवाल, हत्या के एक मामले में मंत्री ने की IG रेंज के अधिकारी से जांच कराने की घोषणा

रायपुर। विधानसभा में बीजेपी विधायक रामकुमार टोप्पो ने सरगुजा जिले में हुए अपराधों को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने पूछ, सरगुजा जिले में पिछले 3 वर्षों में बलात्कार, हत्या, चोरी, डकैती, मानव तस्करी व हरिजन अत्याचार के कितने प्रकरण दर्ज था?

 


गृहमंत्री विजय शर्मा की गैरमौजूदगी में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जवाब देते हुए बताया इस दौरान जिले में बलात्कार के 468, हत्या के 175, चोरी के 1512, डकैती के 07, मानव तस्करी के 08 और अनुसूचित जाति, जनजाति, अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत 50 प्रकरण दर्ज है।

वहीं टोप्पो ने हत्या के एक मामले को संदिग्ध बताते हुए उसमें बलात्कार की आशंका जताते हुए बताया कि व्यक्ति विशेष का शव जिस परिस्थिति में मिली उसमें सिर उत्तर दिशा और पैर पश्चिम दिशा में मिला। परिजनों के साथ भी पुलिस का व्यवहार ठीक नहीं था। उन्होंने इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। जिसके जवाब में मंत्री ने IG रेंज के अधिकारी से घटना की जांच कराने की घोषणा की।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें