विधानसभा में उठा प्रधानमंत्री सड़क एवं मुख्यमंत्री सड़क निर्... - CG Sandesh

विधानसभा में उठा प्रधानमंत्री सड़क एवं मुख्यमंत्री सड़क निर्माण का मामला, धरमलाल कौशिक ने कहा- गांव वाले सड़क नहीं बनने से नाराज़ हैं…

रायपुर। विधानसभा में आज प्रधानमंत्री सड़क एवं मुख्यमंत्री सड़क निर्माण का मामला सदन में उठा। भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक ने मामला उठाया। पंचायत मंत्री की अनुपस्थिति में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जवाब देते हुए कहा, टेंडर की निश्चित समयसीमा होती है समयसीमा में पूर्ण कर लिया जाएगा।


धरमलाल कौशिक ने कहा, गांव वाले सड़क नहीं बनने से नाराज़ हैं। समयसीमा होनी चाहिए।

भाजपा विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा, सड़क स्वीकृत होने के बाद भी सड़के नहीं बन पाई हैं। मुरम बिछाई का ब्यौरा दिया गया है जबकि बाक़ी काम प्रगति पर होने की जानकारी दी गई है। जवाब बता रहा है कि डीएमएफ मद की अफ़रातफ़री का मामला दिख रहा है। तीस तीस लाख की सड़क दो सालों में ना बन सके तो बड़ी सड़कों का क्या होगा? दस सड़कों का मुझे ले जाकर भौतिक सत्यापन करायेंगे क्या?

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि ज़िले के ईई स्तर के अधिकारी ले जाकर भौतिक सत्यापन करायेंगे। सड़क निर्माण में गड़बड़ी हुई होगी तो उसकी जांच भी कराई जाएगी।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें