CG IPS Award: छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के सात अफसरों को IP... - CG Sandesh

CG IPS Award: छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के सात अफसरों को IPS अवार्ड, देखें केंद्र सरकार का आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के 7 अफसर आईपीएस अवार्ड हो गए है। भारत सरकार के उपसचिव अंजन सरकार ने इसके आदेश जारी किए है। जारी आदेशों के अनुसार दो चयन सूची जारी की गई है। पहला उमेश चौधरी, मनोज कुमार खिलारी, रवि कुमार कुर्रे, चैतन्य दास टंडन, सुरजन राम भगत को आईपीएस बनाने का आदेश है। जबकि, 2021 बैच में दर्शन सिंह मरावी और झाडूराम ठाकुर को IPS बनाया गया है।

जिन सात अफसरों को IPS अवार्ड हुआ है, उनमें से 6 अफसर 1998 बैच के हैं, जबकि दर्शन सिंह मरावी 1997 बैच के हैं। साल 2020 की वैकेंसी में 5 पोस्ट थे, लिहाजा उमेश चौधरी, मनोज कुमार खिलारी, रवि कुमार कुर्रे, चैनदास टंडन और सुरजन राम भगत को 2020 से IPS अवार्ड दिया गया हैं।

जबकि 2021 की वैकेंसी में दो पोस्ट थे, लिहाजा, दर्शन सिंह मरावी और झाड़ुराम ठाकुर को IPS अवार्ड दिया गया है। इन अफसरों को बाद में IPS बैच दिया जायेगा। भारतीय पुलिस सेवा की शर्तों के मुताबिक अब इन अफसरों को 1 साल के लिए प्रोबेशन पीरियड में रहना होगा।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें