कांग्रेस के विधायक निलंबित...जानिए क्या है पूरा मामला - CG Sandesh

कांग्रेस के विधायक निलंबित...जानिए क्या है पूरा मामला

 रायपुर। कवर्धा हत्‍याकांड की गुंज आज विधानसभा में सुनाई दी। इस मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग करते हुए कांग्रेस के सदस्‍यों ने सदन में जमकर हंगामा किया। विपक्ष के विधायकों ने साधराम यादव हत्याकांड का मामला उठाते हुए इस घटना की सीबीआई जांच की मांग की। वहीं नारेबाजी करते हुए गर्भगृह में उतर गए। इसके बाद हंगामा करने वाले सभी विधायकों को निलंबित कर दिया गया।बता दें कि, कांग्रेस विधायकों ने साधराम यादव की हत्या का मामला उठाया और इसकी सीबीआई जांच की मांग की। साधराम यादव की हत्या की सीबीआई जांच की मांग पर सदन में हंगामा हो गया, कांग्रेस विधायक गर्भगृह में उतर गए और नारेबाजी करने लगे। इस पर सभी कांग्रेसी विधायकों को निलंबित कर दिया गया।


इस मामले को सदन में रखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, साधराम यादव की हत्या की सही जांच नहीं की गई है। ना ही पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा मिला। इसके बाद विधायक रामकुमार यादव, देवेंद्र यादव, द्वारिकाधीश यादव, विक्रम मंडावी और अनिला भेड़िया ने उचित कार्रवाई की मांग की।  कांग्रेस विधायकों ने सीबीआई जांच की मांग दोहराई।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें