चलती स्कॉर्पियो कार में अचानक लगी आग, बाल-बाल बची सवारियों क... - CG Sandesh

चलती स्कॉर्पियो कार में अचानक लगी आग, बाल-बाल बची सवारियों की जान

बिहार। दरभंगा के मुरिया अदलपुर के बीच नेशनल हाइवे पर चलती स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि समय रहते कार में सवार सभी लोग बाहर निकल गए। घटना में गाड़ी पूरी तरह से जल गई। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची


बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो सकरी से दरभंगा की तरफ आ रही थी उसी दौरान मुरिया के पास NH-57 पर स्कॉर्पियो में आग लग गई थी। गाड़ी किसकी थी और इस पर कौन सवार था अबतक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि अब तक शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद जांच की जाएगी। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें